Punjab Govt AD
HomeNationalAAP Party ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत

AAP Party ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में चुनावों को लेकर आप पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसमें किरायेदारों को आप पार्टी ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी नेता संजय सिंह और मनीष सिसौदिया के साथ चुनाव के लिए आप पार्टी का मैनिफेस्टो यानी घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग में अब 10 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

केजरीवाल ने किया 15 गारंटी का ऐलान

  • सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आज केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी 15 गारंटी का ऐलान किया है।
  • रोजगार की गारंटी- युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसकी प्लानिंग की जाएगी।
  • महिला सम्मान योजना हर महिला को 2100 रुपये बैंक अकाउंट में।
  • संजीवनी योजना- 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज।
  • पानी के बिल माफ जो बिल भेजे गए हैं वो भरने की जरूरत नहीं।
  • हर घर में 24 घंटे साफ पानी।
  • यमुना साफ करेंगे- हमारे पास फंड और पूरा प्लान है।
  • दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन लेवल का बनाएंगे।
  • डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना- दलित बच्चों को विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर सारा खर्त दिल्ली सरकार का।
  • कॉलेज छात्रों को फ्री बस की सुविधा और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
  • पुजारी और ग्रंथियों हर महीने 18-18 हजार रुपये।
  • किराएदारों को भी फ्री बिजली-पानी की सुविधा मिलेगी।
  • जहां भी सीवर ब्लॉक है उसको 15 दिनों में साफ कर देंगे और पुराने सीवर को साल डेढ़ साल में बदल देंगे।
  • दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाएंगे
  • ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा वालों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग और इंश्योरेंस का लाभ।
  • RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा पहले से जारी फ्री बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा जारी रहेंगी, मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों ने चुनाव में वोटिंग के दौरान गलट वोट का बटन दबा दिया तो उनके ऊपर 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा वालों ने ये साफ कर दिया है कि फ्री बिजली फ्री पानी, फ्री शिक्षा , फ्री इलाज बंद कर देंगे। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर आपने बीजेपी को वोट दिया तो जो 25 हजार रुपये का फायदा आप सरकार की वजह से मिल रही है, वो बंद हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -