HomeBreaking Newsआप CM का आरोपः सरकार गिराना चाहती है भाजपा, 7 विधायकों से...

आप CM का आरोपः सरकार गिराना चाहती है भाजपा, 7 विधायकों से किया संपर्क

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है, ‘कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।’ केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

सीएम केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।’

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।’ AAP नेता आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीजेपी ऑपरेशन लोटस 2.0 करना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने AAP के 7 विधायकों से संपर्क किया, उन्हें कहा कि केजरीवाल को गिरफ़्तार करने के बाद एक-एक MLA को तोड़कर दिल्ली सरकार गिराएंगे, 21 MLAs से बात हो चुकी, एक-एक विधायक को 25 करोड़ की ऑफर की है। इनका मकसद केजरीवाल को गिरफ़्तार करके सरकार गिराने का है। ऐसा ही ये पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और मध्य प्रदेश में भी कर चुके हैं।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -