Punjab Govt
HomeHimachalझाड़ियों में मिला युवती का अधजला शव, होने वाले पति व चाचा...

झाड़ियों में मिला युवती का अधजला शव, होने वाले पति व चाचा पर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आती पुलिस चौकी जोल के तहत कृष्णा नगर बारियां में 24 वर्षीय युवती की हत्या कर दी और शव घर से 500 मीटर की दूरी पर झाडिय़ों मेें फैंक दिया। युवती जो कि चार माह से गर्भवती बताई जा रही है। मृतक युवती की पहचान अंशिका ठाकुर पुत्री विपन कुमार निवासी बारियां के रूप में हुई है। शादी से एक दिन पहले झाडिय़ों में युवती का शव मिलने की सनसनी फ़ैल गई क्योंकि युवती की शादी 24 सितंबर को तय थी।

शव के चेहरे व गले पर कट के निशान भी पाए गए। सूचना मिलने के बाद जोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या उसके प्रेमी प्रवेश कुमार और उसके चाचा संजीव कुमार उर्फ संजू ने मिलकर की है।

मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अंशिका ने करीब 4-5 माह पहले प्रवेश कुमार (निवासी भिण्डला जोकि सेना में कार्यरत) के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी,इस बात की जानकारी उसे पति के देहांत के बाद करीब 2-3 महीने पहले लगी।

परिवार ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ बेटी की विदाई 24 सितंबर को करने का निर्णय लिया था। बयान के अनुसार विदाई की तैयारियां चल रही थीं और प्रवेश भी अंशिका को अपने घर ले जाने पर सहमत था। लेकिन इसी बीच प्रवेश का चाचा संजीव कुमार जो रिटायर्ड फौजी है, इस विवाह से नाखुश था और लगातार धमकियां दे रहा था। 22 सितंबर की रात अंशिका अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ थी। रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब मां उठी तो अंशिका गायब थी। परिवार ने पहले यही सोचा कि वह प्रवेश के साथ ऊना चली गई होगी, लेकिन देर शाम खोजबीन के बाद उसके शव को अधजली हालत में वारियां मंजड में सडक़ किनारे पुली के नीचे पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की मां के बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस ने प्रवेश व संजीव के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -