HomeNational16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए...

16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां, 16वीं मंजिल से गिरकर 18 साल की लड़की की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के बीच अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

मामले में मृतका के परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन रोते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने जबरदस्ती घर से शव उठाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। परिवार का यह भी कहना है कि उनसे जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उनका आरोप है कि लड़की के साथ गलत हुआ है और पुलिस सबूत मिटाने की कोशिश कर रही थी। परिवार ने दावा किया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे, जिससे उन्हें शक है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं है।

वहीं, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है और कह रही है कि जांच में अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो किसी और एंगल की पुष्टि करे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचीं। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई। पुलिस ने परिवार के सभी आरोपों को गलत बताया है।

पुलिस का कहना है कि 7 अप्रैल को घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच की गई। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को परिवार की सहमति से ही पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। शव छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई और मामले की जांच जारी है। अगर कोई आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -