चंडीगढ़ः मनीमाजरा इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नशे के अवैध कारोबार से जुड़ने से माना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसके सिर और कान पर बीयर की बोतल से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
न\शे बेचने से रोकने पर युवक पर जान\लेवा हम\ला, Beer की बोतलों से बुरी तरह पी\टा#BreakingNews #encounternews #AttemptToMurder #DeadlyAttack #DrugPeddling #ProtestAgainstDrugs #BeerBottleAttack संसद भवन #BTSxNetflix pic.twitter.com/sPHTMu5het
— Encounter India (@Encounter_India) February 5, 2026
जानकारी मुताबिक, पीड़ित हरपाल अपने एक दोस्त की नई कार लेने की पार्टी करने मनीमाजरा पहुंचा था। रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ युवकों ने उससे नशा बेचने की मांग की। जब युवक ने नशा बेचने से साफ इनकार किया तो इसी बात को लेकर आरोपी गुस्सा हो गए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हरपाल का दोस्त किसी तरह जान बचाकर मौके से फरार हो गया, लेकिन हमलावरों ने हरपाल को पकड़ लिया और उस पर बीयर की बोतल से लगातार वार किए। हमलावरों ने खास तौर पर उसके सिर और कान को निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गंभीर रूप से जख्मी हरपाल को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे सुनने में परेशानी हो रही है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
