पंचकूला: मंगलवार को एक महिला खाना खाकर रात में सैर कर रही थी। इसी दौरान उसके साथ स्नैचिंग हो गई। महिला का नाम विद्या देवी बताया जा रहा है। उसका घर घटनास्थल से करीबन 50 मीटर की दूरी पर था। उसने तुरंत मामले की सूचना अपने परिवार को दी। इसके साथ ही उसने 112 नंबर पर फोन कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-10 के चौंकी इंचार्ज मुकेश सैनी और एसएचओ सेक्टर-5 रुपेश चौधरी और तीनों सीआईए की टीमें पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज मुकेश सैनी ने कहा कि पीड़ित महिला का बयान लेकर आस-पास के सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। उन्होंने मामला भी दर्ज कर लिया है।
एक सीसीटीवी पुलिस को भी मिली है इसमें युवक महिला की चैन स्नैच करते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह रोज की तरह अपने पति के साथ गौरी शंकर मंदिर के पास खाना खाकर सैर कर रही थी। उनका घर भी वही पर है। उनके साथ उनके पति भी थे। इसी दौरान पीछे से दो युवक बाइक पर आए और पीछे से गले की चैन स्नैच करके फरार हो गए।