Punjab Govt Advertisement
HomeNationalरूस-यूक्रेन युद्ध में इस इलाके के युवक की मौत, परिजनों ने ट्रैवल...

रूस-यूक्रेन युद्ध में इस इलाके के युवक की मौत, परिजनों ने ट्रैवल एजेंट पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आजमगढ़ः रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दोनों देशों से कोई न कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले सामने आते हैं। इस युद्ध के कारण और भी कई देख प्रभावित हो रहे हैं। वहीं भारत भी इससे प्रभावित होने से पीछे नहीं रहा है। इसी युद्ध के चलते उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।

जानकारी मुताबिक, जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा (बाजार गोसाई) गांव के निवासी युवक कन्हैया यादव की रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान गोली लगने से मृत्यु हो गई। उसका शव 23 दिसंबर को उसके गांव लाया गया। कन्हैया (41) पुत्र फौजदार यादव के परिजनों ने बताया कि कन्हैया एक एजेंट के माध्यम से रसोइये का वीजा हासिल कर 16 जनवरी, 2024 को रूस गया था। वहां उसे रसोइये का कुछ दिन प्रशिक्षण दिया गया और बाद में उसे सैन्य प्रशिक्षण देकर रूसी सेना के साथ युद्ध के लिए भेज दिया गया।

आरोप है कि एजेंट यूक्रेन में नौकरी का वादा करके लोगों को विदेश भेज रहे हैं लेकिन वहां पर भारतीय नागरिकों को जबरन सैन्य प्रशिक्षण देकर रूसी सेना की तरफ से युद्ध के लिए भेज दिया जाता है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ फर्जी केस लगाकर जेल में डालने की धमकी दी जाती है।

उन्होंने बताया कि युद्ध में कन्हैया घायल हो गया था और इलाज के दौरान जून में उसकी मृत्यु हो गई। कन्हैया ने 9 मई को युद्ध में घायल होने की सूचना अपने परिजनों को दी थी। वह 25 मई तक परिजनों के संपर्क में था, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। वहीं, मास्को में भारतीय दूतावास ने 6 दिसंबर को फोन कर कन्हैया के परिजनों को सूचित किया कि 17 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और अंततः 23 दिसंबर को उसका शव उसके पैतृक गांव लाया गया।

कन्हैया के परिवार में पत्नी गीता यादव और दो पुत्र अजय (23) और विजय (19) हैं। अजय यादव का आरोप है कि रूस की सरकार ने 30 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया है, लेकिन परिवार को अभी तक यह मुआवजा नहीं मिला है। कन्हैया का शव उसके गांव पहुंचने पर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -