बिहारः फसल चराने के विवाद में एक युवकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दादा पर भी हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव की है।
मृतक की पहचान विकास कुमार (22) के तौर पर हुई है। दादा अजित यादव ने बताया कि विकास सुबह के समय महादेव स्थान की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग घेरकर उसे पीटने लगे। मौके पर पहुंचा जब बीच-बचाव किया तो आरोपियो ने उस पर भी हथियार से हमला कर दिया। इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। खेत में मवेशी द्वारा फसल चरने के विवाद में गोलीबारी हुई है। घायल के बयान पर छानबीन की जा रही है।
