Punjab Govt
HomeHaryanaयुवक के Private Part में पाइप डालकर चलाया पानी, मौत, 4 दोस्त...

युवक के Private Part में पाइप डालकर चलाया पानी, मौत, 4 दोस्त गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 58 इलाके में दोस्तों द्वारा दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया, जहां 4 दोस्तों ने मिलकर युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी चला दिया। परिवार का कहना है कि दोस्त अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल ने उसके गुप्तांग में पानी का पाइप डालकर सबमर्सिबल का प्रेशर छोड़ दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी मनोज चौहान के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे में चारो आरोपियों को काबू किया है। चारो आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर 58 में आनंद चौहान वासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 मई को सुबह के समय अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल उसके भाई मनोज चौहान को अपने साथ ले गये और समय करीब 9:00 बजे सुबह चारों उसके भाई को घर छोड़ गए। जिन्होंने बताया कि मनोज की हालत खराब है, जिस पर शिकायतकर्ता अपने भाई को अस्पताल ले गया। मनोज ने बताया कि अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल ने उसके गुप्तांग में पानी का पाइप डालकर समरसिबल का प्रेशर छोड़ दिया। जिस कारण मनोज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में अपराधिक मानव वध की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए चारो आरोपियो को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही काबू कर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, मृतक के भाई आनंद चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह परिवार के साथ संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में किराए पर रहते हैं। मृतक के दोस्त अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल मनोज को अपने साथ ले गए और करीब 9:00 बजे सुबह चारों उसके भाई को बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए। परिजनों के पूछने पर उन्होंने बताया कि मनोज ने ज्यादा शराब पी ली है, जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। परिजनों ने बताया कि मनोज को गंभीर हालत में लेकर बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उसका एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इसकी आंत अंदर से डैमेज हो गई है। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रविवार रात मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां कमला देवी ने बताया कि उनके बेटे को पेशाब आना बंद हो गया था। नाक से पानी लगातार टपक रहा था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -