होशियारपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन जालंधर में व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। अभी इस केस में आरोपियों की गिरफ्तार भी नहीं हुई कि अब होशियापुर के गढ़शंकर में आज सुबह महिला का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। मृतका की पहचान 62 वर्षीय रचना देवी पत्नी शाम लाल निवासी गांव महिंदवानी गुजरां के रूप में हुई है। दरअसल, गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में महलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।
इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है। रचना देवी गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर वापिस लौट रही थी। जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो हमलावरों दनादन गोलियां मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने रचना देवी पर अचानक हमला कर दिया।
गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि जांच जारी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
