हल्द्वानीः शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने मकान मालिक के कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। सुबह जब महिला का बेटा उठा तो मां कमरे में नहीं मिली जिसके बाद मां को तलाशते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद वह जोर से चिल्लाया और अपनी दादी को बुलाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और फोन से 112 पर सूचना पुलिस को दी। मृतका ने बेटे के लिए सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था, मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं, अगर जिंदा रही तो पागल हो जाऊंगी। पागल होने से तो मरना अच्छा।
जानकारी देते हल्द्वानी की मुखानी पुलिस ने बताया कि मकान मालिक परिवार सहित पिछले कुछ महीनों से बाहर थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी महिला को सौंप रखी थी। 53 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं में पढ़ने वाले बेटे और सास के साथ मकान के दूसरे मंजिल पर रहती थी। घटना मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जज फार्म की है। वीरवार सुबह जब बेटा सोकर उठा तो मां कमरे में नहीं मिली। मां को तलाशते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। महिला के पति कौशल सती ने भी पिछले साल 2 जून को आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव जंगल में मिला था। पति की मौत के बाद से वह तनाव में थी। मृतका के पड़ोसी और परिजनों ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे तक परिवार सोया नहीं था। मकान मालिक पहली मंजिल पर रहते हैं। पिता की मौत के बाद महिला के बेटे की स्कूल में फीस माफ हो गई थी। वहीं घटना से इलाके में शोक की लहर है।
