Punjab Govt
HomeNationalशिकायत दर्ज कराने आई विधवा महिला से इस्पेक्टर ने की दरिंदगी, पीड़ित...

शिकायत दर्ज कराने आई विधवा महिला से इस्पेक्टर ने की दरिंदगी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमुईः जिले से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां, एक दारोगा ने विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने झाझा थाना में पदस्थापित रहे सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर पर दुष्कर्म, धमकी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।

पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया कि वर्ष 2024 में पारिवारिक विवाद को लेकर झाझा थाना में शिकायत दर्ज कराने गई थी। महिला का कहना है कि उस दौरान सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और 10000 रुपए की मांग की गई। इतना ही नहीं, दारोगा ने नशे की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दारोगा ने उसे जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसने 11 नवंबर 2024 को डाक के माध्यम से एसपी कार्यालय को शिकायत दी थी और फिर 7 दिसंबर 2024 को आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा था। मामला जमुई की अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित महिला की मांग है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -