Punjab Govt AD
HomeNationalढाई साल के बच्चे को कैंटर ने कुचला, मौत

ढाई साल के बच्चे को कैंटर ने कुचला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर में जाटल रोड पुल के नीचे एक कैंटर ने ढाई साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह एक्सीडेंट हुआ, उस समय बच्चा वहां खेल रहा था। एक्सीडेंट के बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कैंटर को मौके पर ही पकड़ लिया था। गुस्से में उसमें तोड़फोड़ की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराया। हालांकि, कैंटर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। लोगों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, बच्चे का सिविल अस्पताल में पंचनामा भरवाकर उसका शव मॉच्र्युरी में रखवा दिया गया है।

मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह शास्त्री कॉलोनी में रहता था। बच्चे के पिता राजू ने बताया है कि रविवार दोपहर को उनका मंझला बेटा राहुल गली में खेलता हुआ जाटल पुल के नीचे चला गया। वहां उसे कैंटर ने रौंद दिया। उसे पेट से पहिया उतर गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के शरीर पर पहिया छप गया था। हालांकि, लोगों ने कैंटर को मौके पर ही घेर लिया था, लेकिन मौका पाकर उसका ड्राइवर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को भी हमने दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों ने कैंटर तोड़ दिया था। पुलिस ने लोगों को शांत किया और कैंटर को कृष्णपुरा चौकी ले गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -