HomeNational3 मंजिला मकान भर-भराकर गिरा, 3 की मौत, कई लोग अंदर फंसे......

3 मंजिला मकान भर-भराकर गिरा, 3 की मौत, कई लोग अंदर फंसे… सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अनूपपुरः मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, 3 मंजिला मकान अचानक भर-भराकर गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। बाकी कई लोग अंदर फंस गये। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा राशि का भी ऐलान किया है।

मलबे से निकाले गए 6 लोग
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से 3 की मौत हो गई है और 3 की हालत स्थिर है। वहीं, अनूपपुर के एसपी मोती उर रहमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी मोती उर रहमान ने जानकारी देते हुए कहा, “कल शाम से बचाव अभियान जारी है।

हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
वहीं इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, कल कोतमा में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपये, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये एवं रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -