अमृतसर: चोरी की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और चोर भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर के जॉनसन मार्केट का है। जहां एक चोर ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चुरा ली।
यह घटना मार्किट मे लगे cctv मे कैद हो गई। वीडियो मे दिख रहा है कि चोर ने चार मोटरसाइकिलों में से एक में चाबी लगाई और मोटरसाइकिल पीबी 02 एवी 05830 को स्टार्ट कर तेजी से भाग गया। जिसके बाद मोटरसाइकिल के मालिक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।