Punjab Govt
HomeNationalChemical से भरे टैंकर में लगी भयंकर आग, पीछे चल रही गाड़ियां...

Chemical से भरे टैंकर में लगी भयंकर आग, पीछे चल रही गाड़ियां भी चपेट में आई, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ीः केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई जिसकी चपेट में पीछे चल रही क्रेटा कार आ गई। कार में सवार 2 कारोबारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। साथ ही 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। वह दर्शन करने के लिए राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार टैंकर दिल्ली से अजमेर जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे बनीपुर चौक के पास टैंकर बेकाबू हो गया। ड्राइवर ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में केमिकल बाहर आ गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि उसने फौरन ही टैंकर के पीछे चल रही कार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कार में दोनों लोग अंदर ही फंस गए।

दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात करीब 12:36 पर हादसे की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए दो गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेज दिया गया। आसपास के लोगों ने कार सवार सभी चारों लोगों को बाहर निकालकर तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, 2 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के दिलशाद गार्डन निवासी संजीव अग्रवाल (41) और पंचवटी निवासी अंशु मित्तल (40) के रूप में हुई है।

टैंकर में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस ने NH-48 पर ट्रैफिक रोक दिया, ताकि दूसरे वाहन आग की चपेट में न आएं। रात 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया और दमकल गाड़ियां भी वापस लौट गईं। वहीं, इस घटना के होते ही टैंकर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -