Punjab Govt AD
HomeNationalKabaddi Match में अचानक आई आंधी, 3 खिलाड़ियों को लगा करंट, मौत

Kabaddi Match में अचानक आई आंधी, 3 खिलाड़ियों को लगा करंट, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छत्तीसगढ़ः आचनाक आई आंधी-तूफान ने तीन कबड्डी खिलाड़ियों की जान ले ली। जानकारी अनुसार बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदला और अचानक तेज आंधी-तूफान आया। तभी मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले है। जिनकी पहचान सतीशकुमार नेताम (24) गरांजीडीही, श्याम नेताम (25) पांडे पारा, सुनील शोरी (25) बांसकोट के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान शिवम दास (16), बांसकोट, सुविलाल मरकाम (25), रावसवाही के रूप में हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -