- Advertisement -
spot_img
spot_img
HomeNationalUPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाया फंदा, Suicide Note में...

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाया फंदा, Suicide Note में खुद को बताया जिम्मेदार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः UPSC एग्जाम में असफल रहने पर परेशान छात्रा ने फंदा लगा लिया। सुसाइड का तब पता चला जब कमरे से बदबू आनी शुरू हुई। जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवती फंदे से लटक रही थी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा-मेरे दिमाग में हर समय शोर मचता रहता है जो मुझे पढ़ाई नहीं करने देता है। अब मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जीने में भी दिक्कत आ रही है। हर समय दिमाग का शोर सुनकर थक चुकी हूं। मेरी अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। शव मिलने के बाद पुलिस मेरे परिवार को प्रताड़ित न करे।

गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कालोनी में BSNL से रिटायर्ड कर्मचारी कांता प्रसाद शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं और घर से बाहर रहते हैं। उनकी बेटी प्रियंका (40) यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा चले गए थे। जबकि उनकी बेटी प्रियंका घर में अकेली थी। प्रियंका को 2-3 दिनों से हमने देखा नहीं था। शुक्रवार शाम को सब्जी लेने जा रहा था कि अचानक घर से बदबू आ रही थी। हमने प्रियंका को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद हमने कांता प्रसाद और पुलिस को जानकारी दी। सूचना गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 9 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्‌टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page