देवासः भोपाल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। घटना शनिवार डेढ़ बजे रात नेवरी फाटा के पास हुई, जिसमें अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए सामग्री लेने सोनकच्छ गए थे। देर रात लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोहित पिता दिनेश नागर (22 वर्ष), निवासी ग्राम गुनाई भौरासा, शुभम पिता राजेश नागर (24 वर्ष) और प्रदीप पिता राजेश नागर (20 वर्ष), दोनों निवासी दूधलाई सोनकच्छ की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक किसान परिवार से थे। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।