Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsतेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ'त

तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर है। यह भीषण हादसा गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के NH- 9 पर गांव अल्लाहबख्शपुर कट के पास देर रात हुआ। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे।

गाड़ी सवार 38 वर्षीय अनूप अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के लोनी से करीब 9 बजे नैनीताल जाने के लिए निकले थे। मृतक अनूप के भाई अक्षय ने बताया कि सभी लोग रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास घर से निकले थे, जो नैनीताल करौली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पुलिस द्वारा उन्हें हादसे की सूचना दी गई कि गढ़ गंगा से करीब 1 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है। 

गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। गाड़ी एक्सेल 6 थी। सभी लोनी गाजियाबाद से निकले थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।

गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए हाईवे की दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -