लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बर्थडे पार्टी से वापस घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावक था कि तीनों युवकों को बस ने करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार तीनो युवको को गंभीर चोटें आई। जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया, वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर के मौके से फरार हो गया। अस्पताल में पुहंचे तीनो घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये। वहीं मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई।
अस्पताल में घायल युवक आकाश ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों विशाल व नीरज के साथ एक अन्य दोस्त के बर्थडे की पार्टी कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जालंधर बाईपास चौक पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए बस के साथ घसीटते हुए ले लिया गया। घायलों के मुताबिक बस चालक उन्हें करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने बस को रूकवाकर, उन्हें उठा तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल नीरज की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों उसे तुरंत पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
