Punjab Govt
HomePanchkulaBlind Couple के साथ 3 दिन से सो रहा था सांप, महिला...

Blind Couple के साथ 3 दिन से सो रहा था सांप, महिला पुलिस कर्मी ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर 25 में स्थित घर में आंखों से अंधे पति पत्नी के साथ 3 दिन तक बेड पर खतरनाक सांप सो रहा था। इस घटना का पता चलने पर महिला कांस्टेबल लवलेश कुमारी घर पर पहुंची और खतरनाक सांप को काबू किया। बताया जा रहा है कि अगर समय पर इस खतरनाक सांप को ना पकड़ा जाता तो दोनों दपंति की जान को खतरा हो सकता था। दंपति की जान बचाने के बाद बहादुर हेड कांस्टेबल दोबारा से चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने बिना किसी स्नेक किट के सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया है। लवलेश कुमारी ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके अपने किसी निजी काम से सेक्टर 21 कि मार्केट गई थी। इस दौरान करीब 7 बजे एक फोन आया कि सेक्टर 25 के एक घर में खतरनाक सांप घुस गया है। घर में पति-पत्नी मौजूद और उन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता। लवलेश कुमारी ने बताया कि सांप काफी लंबा और खतरनाक था।

महिला कांस्टेबल ने बताया कि घटना के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और बिना स्नेक किट से सांप को सुरक्षित पकड़कर मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया गया। लवलेश कुमारी ने बताया कि हैरानी इस बात की है कि 3 दिन तक खतरनाक सांप घर में बेड पर मौजूद था। लोगों का कहन है कि शायद तीन दिनों से सांप साथ ही सो रहा है। कांस्टेबल के अनुसार यह रस्लवाइपर सांप भारत के 3 सबसे जहरीले सांपों में आता है। अगर ये सांप किसी को काट ले तो व्यक्ति को मौत हो सकती है। सांप के काटने से इंसान के शरीर में खून जमा हो जाता है और किडनी और हर्ट को डैमेज करता है। यह सांप कोबरा से भी काफी खतरनाक होता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -