HomeNationalप्यार में अंधी बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई का गोली मारकर...

प्यार में अंधी बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूपी: मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार में अंधी बहन ने ही सगे भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई अपनी बहन को ससुराल छोड़ने आया था। इस दौरान वह देर शाम होने की वजह से भाई वहीं रूक गया। देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने घर पर आया तो भाई ने उसे देख लिया। जिसके बाद विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय करण मिश्रा के रूप में हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि बहन पूजा दुबे के जितेंद्र ठाकुर से अवैध संबन्ध थे। जितेंद्र ठाकुर रात में पूजा से मिलने उसके घर पहुंचा। मुलाकात को पूजा के भाई करण मिश्रा ने देख लिया।

करण और जितेंद्र ठाकुर के बीच खूब झगड़ा हुआ और जितेंद्र ने गोली मारकर करण की हत्या कर दी। पूजा और जितेंद्र ने करण के शव को झाड़ियों में छिपा दिया। हत्या के बाद पूजा थाने पहुंची और करण की गुमशुदगी दर्ज कराई। मां के थाने जाने के बाद 10 वर्षीय बेटे रितिक दुबे ने मौका पाकर आसपास के लोगों को बताया कि रात करीब 12 बजे नगला भूपति निवासी जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसके मामा करन मिश्रा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे ने बताया कि उसकी मां पूजा ने भी इस वारदात में आरोपी की मदद की। बच्चे के इस सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसपी सिटी अरुण कुमार, कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार, स्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र ठाकुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर शव धर्मगदपुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मगदपुर के पास झाड़ियों से करन का शव बरामद कर लिया। शव के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक करन के 3 बच्चे हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे। इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मिलकर करन की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पूजा दुबे और जितेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -