Loading...
Punjab Govt
HomeChandigarhकार सवार पुलिस कर्मी पर नशे में धुत्त बाइक को टक्कर मारने...

कार सवार पुलिस कर्मी पर नशे में धुत्त बाइक को टक्कर मारने के आरोप, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः गांव खुडा लाहौरा में पुलिसकर्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जहां पुलिस कर्मी पर बाइक को टक्कर मारने को लेकर विवाद हो गया। व्यक्ति ने वीडियो में पुलिस कर्मी को शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस कर्मी और व्यक्ति में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान वीडियो में व्यक्ति ने पुलिस कर्मी को कहा कि उसने नशा किया हुआ है और उसे मेडिकल करवाने के लिए कहा। जिसके बाद वीडियो में सुना जा सकता है कि तू कौन होता है मेरा मेडिकल करवाने वाला। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मी ने कहा कि वह लोगों की सेवा करते है, वहीं व्यक्ति को कहने लगा कि तूने नशा किया है और तेरा मेडिकल होगा।

जिसके बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि वीडियो बना लें तेरे को बाद में पता चलेंगा। व्यक्ति ने कहा कि उसका अभी मेडिकल करवा लें और पता चल जाएगा कि किस ने नशा किया। वहीं व्यक्ति ने पुलिसकर्मी से कहा कि उसकी आवाज ने नशे का सेवन करने का पता चल रहा है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि 10 लोगों ने पुलिस कर्मी को कार से उसकी बाइक में टक्कर मारते देखा है। जिसके बाद पुलिसकर्मी दुकान पर सिगरेट लेने चला गया और उसके पीछे ही बाइक सवार पहुंच गया। हालांकि कांस्टेबल को पता था कि उसकी वीडियो बनाई है।

इसके बाद भी वह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से बहस करता रहा और वर्दी में ही सिगरेट पीता रहा। वहीं अन्य वीडियो में कार में पुलिस कर्मी सिगरेट पीता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी कहने लगा कि उसे चोट तो नहीं आई। इस दौरान पुलिस कर्मी व्यक्ति को लोगों को बुलाने की धमकी देने लगा। वहीं वीडियो में व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि उक्त पुलिस कर्मी रोजाना अन्य लोगों के साथ गलत व्यवहार करता है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page