रतलाम – शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप 60 फीट गहरी खाई में पलटने की खबर सामने आई है। हादसा रावटी-धोलावाड़ के बीच सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 12 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल है। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिकअप के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। पिकअप में सवार होकर 50 से ज्यादा लोग फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव और धोलावाड़ डैम के पास घाट चढ़ते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। गाड़ी रिवर्स होकर खाई में पलट गई।
आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। घायलों में बच्चे भी हैं। घायलों ने बताया कि अचानक से पिकअप वाहन रिवर्स हुई। तीन से चार पलटी खाते हुए गाड़ी खाई में जा गिरी। ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया। वह गाड़ी पलटने से पहले ही कूद गया। सभी मजदूर रावटी के खेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं।
