HomeNationalबाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची...

बाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची महिला और बच्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांसवाड़ाः पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल जा रहे व्यक्ति को पिकअप द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद बाइक 15 फीट तक घसीटते हुए आगे गई। इस दौरान युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी-बच्चा बाल-बाल बच गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते ​आंबापुरा थाने के एएसआई रवि थापा ने बताया कि आदर्श नगर गोरड़ी निवासी लाबु पुत्र सवेंग अपनी पत्नी काली और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल देवगढ़ जा रहा था। परिवार वहां आयोजित नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने निकला था, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वहीं युवक को पिकअप कुचलते हुए निकल गई। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी काली और डेढ़ साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गए, लेकिन उन्हें केवल हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को एमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -