ऊना/सुशील पंडित : भंजाल में सुबह सैर कर रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आई हैं।
पुलिस को दी शिकायत में रामपाल पुत्र सिंधु राम निवासी गांव अप्पर भँजाल त0 घनारी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि इसका भाई लिवगार्ड कम्पनी के वेयर हाऊस के सामने पक्की सडक पर प्रातः समय करीब 6 बजे सैर कर रहा था तो एक नामालूम स्कूटी चालक ने सड़क किनारे चल रहे इसके भाई को टक्कर मार दी व मौके से भाग गया I पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर धारा 281,125A B.N.S व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
