Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsथाने के बाहर व्यक्ति ने लगाई आग, जाने मामला

थाने के बाहर व्यक्ति ने लगाई आग, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। शख्स की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई इसलिए उसने खुद को आग लगा ली। शख्स की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। यह घटना मंगलवार को वाघोली इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि रोहिदास जाधव ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और जाधव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि जाधव की हालत गंभीर है। रोहिदास जाधव ने अपनी हाउसिंग सोसायटी में पार्किंग संबंधी विवाद को लेकर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध के तहत मामला दर्ज किया था।

इस मामले में जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।  अधिकारी ने कहा, “जाधव मंगलवार सुबह वाघोली इलाके में स्थित पुलिस चौकी आया और उसने अपनी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने उसे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, क्योंकि गैर संज्ञेय अपराध के तहत दर्ज शिकायत में गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है। अधिकारी ने बताया कि लेकिन जाधव बात को समझ नहीं रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जाधव बाहर गया और उसने खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -