Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking Newsचंद्रयान-3 प्रक्षेपण यान का एक हिस्सा अनियंत्रित होकर पृथ्वी के वायुमंडल में...

चंद्रयान-3 प्रक्षेपण यान का एक हिस्सा अनियंत्रित होकर पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : इसरो ने कहा कि एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का क्रायोजेनिक ऊपरी चरण ने बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित होकर दोबारा प्रवेश किया। इस साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का ‘क्रायोजेनिक’ ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से पुनः प्रवेश कर गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी।

इसरो ने एक बयान में कहा संभावित प्रभाव बिंदु का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है। अंतिम ‘ग्राउंड ट्रैक’ (किसी ग्रह की सतह पर किसी विमान या उपग्रह के प्रक्षेप पथ के ठीक नीचे का पथ) भारत के ऊपर से नहीं गुजरा।” इसरो ने बताया कि यह ‘रॉकेट बॉडी’ एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा थी। यह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर गया। इसरो ने कहा कि रॉकेट बॉडी का पुन: प्रवेश इसके प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुआ। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page