ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद महाराज की पुण्यतिथि पर श्री हेमानंद महाराज के संकल्प को लेकर आज एक विशाल पद यात्रा श्री डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से सुबह 6 बजे शुरू हुई। इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। जिन का स्वागत हर गांव में हो रहा है।
श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज की 20 फरवरी को पुण्यतिथि है। एक बर्ष पहले श्री हेमानंद महाराज ने एक साल तक गद्दी पर नहीं बैठने का निर्णय लिया था।अव एक बर्ष के उपरांत महाराज श्री हेमानंद का संकल्प है कि पृथ्वी पर देवी देवताओं का आह्वान, समृद्धि के लिए करने के उपरांत ही ब्रह्मलीन महाराज श्री के आशीर्वाद के साथ उस पवित्र धुने का संचालन करते हुए गद्दी पर बैठेंगे। उसी संकल्प को लेकर सनातन धर्म की ध्वजा के रूप में इस यात्रा को देखा जा रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव नारी स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से निकली इस पदयात्रा का आज का पड़ाव मुबारिकपुर में होगा,कल प्रातः पदयात्रा शुरू हो कर माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन किए जाएंगे।
