गुरुग्रामः बीती रात एक अचानक तेज और चमकदार रोशनी ने आसमान को रोशन कर दिया। जिससे शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। इस दृश्य को देखकर कुछ लोग हैरान है और कुछ लोगों में दहशत देखी जा रही है। कई लोगों ने इस अद्भुत घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया है।
सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रात में इस तरह की चमक को देखकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अलग-अलग अनुमान लगाने लगे। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक उल्कापिंड था जो वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलने लगा। अन्य लोगों का कहना है कि यह कोई गिरता हुआ सैटेलाइट या उसका मलबा हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे ‘आसमान से गिरा आग का गोला’ कह रहे हैं।
