देवाः बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली इलाके में देवा ओवरब्रिज पर आज चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 4 छात्र बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने जा रहे थे। इस दौरान फ्लाईओवर पर अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जहां कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी।
फ्लाईओवर पर छात्रों की चलती कार में लगी भी/षण आ/ग#Encounternews #CarFire #FlyoverIncident #StudentSafety #BreakingNews #EmergencyAlert #IndiaNews #PublicSafety #LatestUpdate pic.twitter.com/m69mwO7xGf
— Encounter India (@Encounter_India) February 11, 2026
हालांकि छात्रों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। जैसे ही उनकी कार देवा ओवरब्रिज पर पहुंची, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। छात्र जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया। इस घटना के दौरान ओवरब्रिज पर जलती कार को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही जेल पुलिस चौकी के एसआई संजय यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
