Punjab Govt AD
HomeHimachalShimlaमॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु...

मॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: पर्यटन नगरी शिमला के मॉल रोड पर साधु के वेश में व्यक्ति द्वारा लड़की से बैड टच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साधु के वेश में व्यक्ति राह चलती युवतियों को ‘बैड-टच’ करता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसकी इन संदिग्ध हरकतों को देखकर दंग हैं। इस घटना ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि जिस स्थान पर यह छेड़छाड़ हुई है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यह इलाका पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 100 मीटर, सदर थाना से लगभग 200 मीटर, एसपी कार्यालय से करीब 500 मीटर और पुलिस मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए साधु की पहचान की। पुलिस ने आरोपी साधु नारायण को ढूंढ निकाला है और उसके खिलाफ एफआईआर कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार साधु के भेष में लड़कियों को टच करने वाला नारायण दास राजस्थान के जमदोली गांव का रहने वाला है। वह, साल 2025 में भी घूमने शिमला आ चुका है। बीते कल वह दोबारा शिमला आया और आज वापस कालका लौटने वाला था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया है। शिमला पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे पांव चल रहा यह व्यक्ति साधु के वेश में मॉल रोड पर घूम रहा है और राह चलती लड़कियों को अनुचित ढंग से छूता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी हरकतों को देखकर हैरान नजर आते हैं। राजधानी के सबसे पॉश इलाके में ऐसी घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, क्योंकि रिज और मॉल रोड पर रोजाना सैकड़ों टूरिस्ट भी पहुंचते हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा शिमला के मॉल रोड पर महिलाओं को अनुचित तरीके से छूता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और उसे ढूंढ निकाला है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -