HomeNationalChemical से भरे Mini Truck में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Chemical से भरे Mini Truck में लगी आग, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। पास के रेस्टोरेंट में चाय पी रहा ड्राइवर तुरंत दौड़ कर आया और जलते ट्रक को स्टार्ट कर आबादी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूर खाली स्थान पर ले गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र में कानाखेड़ी की शनिवार सुबह 10 बजे की है।

थाना प्रभारी पारुल यादव ने बताया कि केमिकल से भरे ट्रक में आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में बैटरी में डाले जाने वाले एसिड के ड्रम रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुबार नजर आया। मिनी ट्रक मुंबई से केमिकल भरकर लाया था और बहरोड़ की ओर जा रहा था। कानाखेड़ी के पास उसमें आग लग गई। ट्रक ड्राइवर परेश रावल और उसका साथी (खलासी) रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुके थे। उन्होंने ट्रक को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। ड्राइवर को ट्रक से धुआं निकलते दिखा। वह दौड़कर ट्रक के पास पहुंचा और उसे स्टार्ट कर खाली जगह ले जाकर खड़ा कर दिया। लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसके बाद दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -