Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHimachalघर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंबाः जिले की मैहला पंचायत के चौंरी गांव में एक रिहायशी मकान में आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। इस दौरान घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते घर के मालिक पवन कुमार पुत्र अवतारो ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक उनके घर आग भड़क गई जिसने देखते ही देखते एक कमरे और रसोई को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से आग की लपटें उठती देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हुए और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने पानी की पाइपों और बाल्टियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की इस त्वरित प्रतिक्रिया के चलते आग को घर के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे करोड़ों का रिहायशी ढांचा सुरक्षित बच सका। हालांकि आग लगने के पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page