अजमेरः फायसागर रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स शॉप में सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। वहां रह रहे परिवार ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से लाखों का सामान जल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
Electronics Shop में लगी भी\षण आ\ग, परिवार ने छत से कूद\कर बचाई जा\न #BreakingNews #ShopFire #ElectronicsShop #FireIncident #FamilyRescued #PunjabNews #EmergencyUpdate #ViralVideo #encounter pic.twitter.com/NlBxKUmLyp
— Encounter India (@Encounter_India) February 19, 2026
जानकारी देते दुकान मालिक संजय पाराशर के छोटे भाई विजय पाराशर ने बताया कि अचानक 3 साढे़ 3 बजे अचानक धुआं उठता देखा। आग की लपटें उठने लगी। दूसरी मंजिल पर छोटा भाई विवेक रहता था। अचानक हुए हादसे के बाद छोटा भाई, उनकी पत्नी व बेटे ने एक मंजिल कूद कर जान बचाई। आग से शॉप में रखे एसी, कूलर व अन्य उपकरण के साथा मोबाइल व गिफ्ट आदि आइटम जल कर राख हो गए। ऊपरी मंजिल पर फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा। करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
वहीं, अग्निशमन के फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि करीब 5 बजे फायसागर रोड स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रोनिक्स शॉप पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर ब्रिगेड पहुंची और करीब 4 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।