राजपुरा: राजपुरा–पटियाला जीटी रोड पर एक बड़े पैलेस के पास स्थित फैक्ट्री के गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने को कोशिश कर रही हैं।
पाइपों के गोदाम में लगी भी\षण आ\ग, मैरिज पैलेस भी च\पेट में आया #MassiveFire #WarehouseFire #PipeWarehouse #FireAccident #MarriagePalace #FireEmergency #BreakingNews #FireOutbreak pic.twitter.com/CEDmKvYiHm
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026
परंतु खबर लिखे जाने तक आग पर किसी तरह का काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और कोई भी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। जिस स्थान पर आग लगी है, उसके बिल्कुल साथ ही राजपुरा का प्रसिद्ध मैरिज पैलेस स्थित है, जहां उस समय शादी का समारोह चल रहा था। आग की वजह से शादी समारोह में भी खलल पड़ा और वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
