कानपुरः उत्तर प्रदेश में चमनगंज इलाके में एक दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार परचून की एक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान के आसपास 8 मकानों को खाली करा दिया। मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक दुकान में आग लग गई है।
परचून की दुकान में लगी भीष\ण आ\ग#BreakingNews #ShopFire #FireIncident #GroceryShop #EmergencyUpdate #PunjabNews #PublicSafety #ViralVideo #encounternews pic.twitter.com/hl3yWV4j4s
— Encounter India (@Encounter_India) February 20, 2026
मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुए फायर विभाग ने कई मकानों से लोगों को बार निकाल लिया। आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा, कोई जनहानि नहीं हुई।