नई दिल्लीः दिल्ली के इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू में जुट गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भी/ष/ण आ/ग/#Encounternews #latestupdates #fetalincident #breakingnews #fireforce pic.twitter.com/DVi6NNhIko
— Encounter India (@Encounter_India) February 16, 2026
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल के 3 वॉटर टैंकर और 2 वॉटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। आग की गंभीरता को देखते हुए 12:04 बजे अतिरिक्त दमकल वाहन और अधिकारी भी मौके पर भेजे गए। स्थिति को देखते हुए तीन वॉटर टैंकर, चार वॉटर बाउजर और एक मल्टीपर्पज वाहन (MP) को आग बुझाने के लिए लगाया गया।
दमकल अधिकारी एसटीओ विजय दहिया और एडीओ राजीव सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का अभियान चलाया। आग लगने का स्थान इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया की रिलैक्सो वाली गली में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री बताया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में आग फैलने से रोका जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।