HomeNationalCHC में खड़ी 43 एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 13 गाड़ियां जलकर...

CHC में खड़ी 43 एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकी: जिले के जैदपुर सीएचसी में खड़ी 43 एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ियों में डीजल होने की वजह से धमाके, आग और धुएं का गुब्बार आसमान में कई फिट ऊपर उड़ने लगा। जिससे आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ये निष्प्रयोज्य (कंडम) 108 और 102 एंबुलेंस को वेल्यूएशन और स्क्रैप के लिए सीएचसी परिसर में खड़ी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, जैदपुर कोतवाली के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोने में 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। मिली जानकारी के अनुसार खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

कुछ ही मिनटों में बेकाबू हुई आग की लपटों ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई एंबुलेंस धूं-धूं कर जल उठीं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से आसपास रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के मुताबिक, एंबुलेंस में मौजूद डीजल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। गाड़ियों में लगी आग और धुएं का गुब्बार आसमान में कई फिट ऊपर दिखने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

घंटों कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रयास कर करीब 30 एंबुलेंस को बचा लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि किसी बाहरी स्रोत से आग लगी हो। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -