HomeNationalSteel Plant में लगी भीषण आग, 20-25 फीट ऊंची Pipe के सहारे...

Steel Plant में लगी भीषण आग, 20-25 फीट ऊंची Pipe के सहारे नीचे उतरे कर्मचारी, 7 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिलाईः स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हो गए। एक संविदा कर्मचारी का पैर भी घटना में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, 10 कर्मचारियों ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं 20-25 फीट ऊंचाई पर खिड़की से बाहर निकलते कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का इलाज जारी है।

भिलाई प्रबंधन के मुताबिक, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने से टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया। कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया। आसमान में दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया।

आग लगने के दौरान स्विचगियर कक्ष और कंट्रोल रूम में मौजूद सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलने के दौरान भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -