Punjab Govt AD
HomeInternationalटेक्सस में ब्लास्ट! 'फ्यूल हब' में भीषण आग लगने से काले धुएं...

टेक्सस में ब्लास्ट! ‘फ्यूल हब’ में भीषण आग लगने से काले धुएं से भरा आसमान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पोर्ट आर्थरः अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर में वलेरो एनर्जी की रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट हुआ। घटना के बाद भारी काला धुआं आसमान में उठता दिखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रिफाइनरी के पास रहने वाले पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए घर में ही रहने का आदेश जारी कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाका हुआ और इसके बाद भीषण आग की लपटें दिखीं, हर तरफ धुआं ही धुआं था। ये हादसा ‘वलेरो एनर्जी’ की रिफाइनरी में हुआ, जो रोजाना 380,000 बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता रखती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

ये रिफाइनरी अमेरिका की सबसे अहम तेल रिफाइनरी केंद्रों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट का असर इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज पोर्ट आर्थर के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों जैसे ग्रोव्स और नीदरलैंड में भी महसूस की गई। धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ हिस्सों में, जैसे पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी किया गया। इलाके में हवा की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वोअपने घरों के अंदर रहें और खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि धुएं और जहरीली गैसों से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। वलेरो एनर्जी ने भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है। आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। पोर्ट आर्थर की ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी अमेरिका के ‘गल्फ कोस्ट’ रिफाइनिंग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है। ये नेटवर्क देश के टोटल ईंधन प्रोडक्शन में एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में इस रिफाइनरी में कामकाज रुकने से क्षेत्र की ईंधन आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -