मोहाली : स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट पंजाब की ओर से आज मोहाली के फेज-8 से चंडीगढ़ की ओर रोष मार्च निकाला जाना था। प्रदर्शनकारी अध्यापक जैसे ही चंडीगढ़ की ओर कूच करने लगे तो बुडैल जेल के पास चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
इस दौरान अध्यापकों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की परंतु चंडीगढ़ की ओर आगे बढ़ने से पहले ही पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें (वाटर कैनन) चला दी। पानी की बौछारों के चलते कई कच्चे अध्यापक घायल हो गए जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति हो गई ।
अध्यापकों का यह कहना है कि साल 2023 में शिक्षा विभाग की ओर से 12710 कच्चे अध्यापकों को नियमित सेवाओं के नियुक्ति पत्र दिए गए थे परंतु करीबन दो साल बीत जाने के बाद विभाग की ओर से उन्हें कोई भी वित्तीय या सेवा संबंधी फायदा नहीं दिया गया।
इसी कारण पूरे पंजाब के 12710 अध्यापकों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने बताया कि वो अपनी मांगों को लेकर मोहाली स्थित शिक्षा बोर्ड ऑफिस के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यापकों का कहना है कि वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग की ओर से 12710 कच्चे अध्यापकों को नियमित सेवाओं के नियुक्ति पत्र दिए गए थे, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से उन्हें कोई भी वित्तीय या सेवा संबंधी लाभ नहीं दिया गया। इसी कारण पूरे पंजाब के 12710 अध्यापकों में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने बताया कि वो अपनी मांगों को लेकर मोहाली स्थित शिक्षा बोर्ड ऑफिस के बाहर लगातार पक्का धरना दिए हुए हैं। अध्यापक संगठनों का यह कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं पूरी की गई तो आंदोलन और भी ज्यादा किया जाएगा।
