Punjab Govt AD
HomePunjabFirozpurजिंदा इंसान को कागज़ों में मृत दिखाया, बीमा के पैसे हड़पने की...

जिंदा इंसान को कागज़ों में मृत दिखाया, बीमा के पैसे हड़पने की साज़िश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही और मिलीभगत का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। फिरोजपुर जिले के गांव नवां पुरबा के रहने वाले विशाल जोह को कागज़ों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह पूरी तरह जिंदा है। पीड़ित विशाल जोह का आरोप है कि बीमा कंपनी से पैसा हड़पने के लिए किसी ने उसके जाली दस्तावेज़ तैयार करवा दिए। इन कागज़ों में न सिर्फ उसे मृत दिखाया गया, बल्कि उसकी अर्थी भी कागज़ों में उठवा दी गई और मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी कर दिया गया।

विशाल ने बताया कि उसे इस पूरे मामले का पता तब चला जब गांव के सरपंच ने फोन पर जानकारी दी। बाद में बीमा कंपनी के कर्मचारी जांच के लिए गांव पहुंचे तो सरपंच ने साफ कह दिया कि जिसे मृत बताया गया है, वह तो यहीं जिंदा है और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है। हैरानी की बात यह है कि दस्तावेज़ों में उसकी एक पत्नी भी दर्शा दी गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं एसएसपी भूपिंदर सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -