आग लगने से हुआ लाखो का नुकसान, लगभग 5 घण्टे बाद पाया आव ओर काबू
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के चक्का रोड पर स्थित एक गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों का कबाड़ जल कर राख हो गया है। आग से प्लास्टिक, गत्ता, कापर, एल्युमिनियम जल कर राख हो गया है। दो ट्रालियां सामान से भरी हुई थी वह भी जल कर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया।
बद्दी के चक्का मार्ग पर हर्षित ट्रेडिंग कंपनी के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बद्दी में काला धुआं छा गया। यह हादसा वीरवार सुबह सात बजे हुआ। कंपनी के संचालक यूपी निवासी केशव व गौरव ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर पानी डाल कर बुझाने लगी। आग को तेज फैलता हुआ देख नालागढ़ से भी एक गाड़ी मंगाई गई। इसके अलावा वर्धमान कंपनी की ओर से भी एक गाड़ी भेजी गई।
करीब 12 बजे आग पर काबू पाय गया है। आग से प्लास्टिक, गत्ता, ड्रम, कॉपर, एल्यूमिनियम समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। यह गोदाम तीन बीघे में फैला हुआ था। इस गौदाम के साथ खेत थे। बताया जा रहा कि खेत से चिंगारी आने से कबा़ड़ जल गया। कंपनी के संचालक गौरव ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें वह कुछ भी नहीं निकाल पाए। दो ट्राली में सामान भरा हुआ था। वह भी ट्राली समेत जल गया। आग से करीब 20 से तीस लाख का नुकसान हुआ है।