Punjab Govt
HomeNationalट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार Sleeper Bus, मां-बेटे सहित 4 की मौत,...

ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार Sleeper Bus, मां-बेटे सहित 4 की मौत, मची चीख-पुकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरतपुरः स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत का मामला सामने आया है। जबकि 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि रात में कोहरा बहुत था। सड़क पर एक ट्रेलर खराब होकर खड़ा था, लेकिन उसके पीछे कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। कोहरे के कारण बस ड्राइवर को ट्रेलर नहीं दिखा और बस उसमें घुस गई। भीषण टक्कर में गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके बेटे कान्हा (8) निवासी सतोवा, मथुरा (यूपी) की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज की भी जान चली गई।

बस में सवार सतोवा निवासी रामवीर पत्नी गीता और बेटे कान्हा के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाते हैं। हर महीने माल सप्लाई करने खाटूश्याम जी जाते हैं। इस बार वे पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर आए थे। हादसे में रामवीर की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। रामवीर खुद गंभीर रूप से घायल हो गए।

सेवर थाना के एसआई अवधेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए। परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -