Punjab Govt AD
HomeNationalतेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुपौलः एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान वेलाटेढ़ा सिसौनी गांव निवासी मो. अली (50) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मो. सुभान (25) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक, दोनों बाइक सवार अपनी बहन के ससुराल नेमनमा से पंचायत में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी सुपौल की ओर जा रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने NH-327A को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। फिर भीड़ ने सफारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त गाड़ी में सवार लोग भागने में सफल रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फौरन अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे किशनपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -