Punjab Govt
HomeNationalब्लास्ट मामले में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग...

ब्लास्ट मामले में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, NIA DG भी शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुंडई i20 कार में हुए जानलेवा ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास में चल रही इस मीटिंग में NIA DG भी शामिल है। गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) चीफ तपन डेका, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के डायरेक्टर जनरल सदानंद वसंत डेट और दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मीटिंग में मौजूद हैं।

इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात भी वर्चुअली इस मीटिंग में शामिल होंगे। गृहमंत्री की यह रिव्यू मीटिंग राजधानी दिल्ली में बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के बीच हो रही है। दिल्ली पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां ​​लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट 1 और 4 के बीच एक ट्रैफिक सिग्नल के पास शाम 7 बजे के आसपास एक कार में हुए धमाके की जांच कर रही हैं। दूसरी ओर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार सफेद रंग की i20 में जोरदार धमाका होने के मामले में एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।

दरअसल, मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर उमर ने विस्फोटकों के साथ साथ खुद को उड़ा लिया। इसकी DNA जांच के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया था। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन मेट्रो स्टेशन के 2 गेट बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही लाल किले को भी 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -