देहरादूनः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाद एक ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी की दुनिया का पॉप्युलर और कॉमिक फैमिली शो है, जो लंबे समय से चला रहा है और दर्शकों का इसे भरपूर प्यार भी मिल रहा है। मगर अब ये शो एक फिल्म के रूप में भी आने वाला है। जिसकी पुष्टि खुद आसिफ शेख ने की है, जो इस शो में विभूती नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर आसिफ शेख ने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से बातचीत में बताया, ‘हम लोग अब फिल्म के साथ आ रहे हैं।
भाभी जी घर पर हैं फिल्म आ रही है हमारी। इस शो पर शशांक बाली द्वारा निर्देशित फिल्म इसी साल रिलीज होगी, जिसके लिए शूटिंग 15 मार्च से देहरादून (उत्तराखंड) में शुरू होगी। लोगों ने इन 10 सालों में इतना प्यार दिया हमें और दूसरी बात ये है कि हमने भी बड़ी कोशिश रखी कि हम उनको कुछ नया देते रहें।’ वहीं, अनीता भाभीजी के रोल में नजर आ रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘ये 70mm में दिखाई जाएगी तो ये वाकई बहुत बड़ा धमाका है।
अभी तक आप जितना देखते आए हैं, उस हिसाब से ये फिल्म विजुअली और स्क्रिप्ट के हिसाब से भी बहुत अलग रहेगा। हालांकि कॉन्सेप्ट वही रहेगा कि एक-दूसरे की बीवियों को लाइन मारेंगे। लेकिन ये बहुत ग्रैंड होगा।’ वहीं, रोहिताश गौर ने भी कहा, ‘मेरे लिए भी बड़ी बात है। क्योंकि जिस सीरियल को हम कम आंक रहे थे। आज वो 10वें साल में चल रहा है और 2500 एपिसोड हमारे पूरे हो चुके हैं और उस पर फिल्म बन रही है तो इससे बड़ी बात तो कोई हो ही नहीं सकती।’ अब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। हालांकि कुछ ने शिल्पा शिंदे को लाने की मांग की है।
