Loading...
HomeHaryanaरैन बसेरे में शराब पीने को लेकर विवाद, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

रैन बसेरे में शराब पीने को लेकर विवाद, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः शहर के मधुबन पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में बीती देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जींद निवासी 45 वर्षीय बलकार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने मधुबन पार्क के सामने अस्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है, जहां रोजाना जरूरतमंद लोग रात बिताते हैं। मंगलवार देर रात रैन बसेरे में ठहरे 3-4 लोगों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में बलकार के सीने पर जोरदार चोट मारी गई। चोट लगने के बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

सुबह अन्य लोगों ने बलकार को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस रैन बसेरे में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page